उत्तराखंड : हरिद्वार 3 अप्रैल से प्रातः 8 से 3 बजे तक खुलेंगें बैंक, भारतीय डाक बैंक/ जाने पूरी ख़बर

उत्तराखंड : हरिद्वार जिलाधिकारी द्वारा दिये आदेश में बताया कि मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिये गये कि 03 अप्रैल 2020 से प्रधानमंत्री किसान योजना/प्रधानमंत्री जनधन योजना/वृद्धावस्था/विधवा पेंशन हेतु धनराशि बैंक,भारतीय डाक बैंक में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सभी बैंक शाखाएं, भारतीय डाक बैंक 03/04/2020 से सुबह 8:00 से अपराह्न 3: बजे तक खुले रहेंगे, जिसमे सुबह 8:00 से 1:00 बजे तक लेनदेन का कार्य किया जा सकेगा व 1:00 से 3:00 बजे तक बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक के आंतरिक कार्य किये जायेंगे। बैंक कर्मचारियों के लिये बैंक के लीड बैंक अधिकारी द्वारा पास दिया जायेगा, जिससे कर्मचारियों को आने जाने में कोई परेशानी ना हो।


देश में चल रहे कोरोना संकट (Coronavirus) के बीच पीएम मोदी ने कहा कि जनधन खाताधारकों को लॉकडाउन में आर्थिक सहायता मिलना जल्द शुरू हो जाएगी. पीएम मोदी ने बताया कि इस बार सभी लोगों के खातें में राशि उनके अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के अनुसार अलग-अलग दिन आएगी. ताकि बैंकों में ज्यादा भीड़ न हो पाए.


खाते में पैसा पहुंचने की तारीख


जिन खातों की आखिरी डिजिट 0 या 1 है वे खाताधारक 3 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें.
जिन खातों का आखिरी डिजिट 2 या 3 है वे खाताधारक 4 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें. 
जिन खातों का आखिरी डिजिट 4 या 5 है वे खाताधारक 7 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें.
जिन खातों का आखिरी डिजिट 6 या 7 है वे खाताधारक 8 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें. 
जिन खातों का आखिरी डिजिट 8 या 9 है वे खाताधारक 9 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें.



सरकार ने किया आर्थक मदद का ऐलान


कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने पहले से ही प्रधानमंत्री जन धन योजना  के तहत आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था. इसके लिए सरकार इन खाताधारकों के बैंक अकाउंट में अगले तीन महीने तक पैसा भेजेगी. पहली किस्त 3 अप्रैल को खाताधारकों के एकाउंट में जमा होगी.


हर महीने मिलेंग 500 रुपए 


हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनधन खाते में अगले तीन महीनों तक प्रत्येक महीने 500 रुपए डालने का ऐलान किया है. खास बात यह है कि इस योजना का पूरा लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी जन धन योजना के खाते में हिस्सेदारी 53 फीसदी है. अर्थात जन धन योजना के तहत कुल खोले गए खातों में से 53 फीसदी खाते महिलाओं के हैं. वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा.  इसके अलावा बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को तीन महीने तक 1 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेगा. यह दो किस्तों में दिया जाएगा. 3 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा