उत्तराखंड प्रमोशन में आरक्षण खत्म/ जाने पूरी ख़बर

 


उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी इमप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी दो मार्च से पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की मांग थी कि पदोन्नति में लगी रोक हाटाने, आरक्षण खत्म करने और आरक्षण रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखा जाए। उनका आंदोलन लगातार उग्र होता देख राज्य सरकार की ओर से उन्हें हड़ताल से वापस बुलाने की काफी कोशिशें हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई। एसोसिएशन लगातार अपनी मांगों पर अड़ा रहा। 


" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />


आर्डर फ़ोटो


अंततः हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को  रंग लाया और पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया। साथ ही पदोनत्ति पर लगी रोक को भी हटा दिया गया है, जिसके बाद से ही कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। बृहस्पतिवार से सभी कार्मिक अपने-अपने कार्यालयों में जाएंगे। 




कर्मचारियों ने बाटी मिठाई


सरकार के पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने और पदोन्नति पर लगी रोक हटाने के फैसले पर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने परेड़ मैदान में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए सरकार के फैसले का स्वागत किया।